भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना मामलों में आई गिरावट, सामने आए 2.51 लाख केस, 627 लोगों ने गंवाई जान

Friday, Jan 28, 2022 - 09:32 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना मामलों में आज गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.51 लाख केस सामने आए हैं। इस दौरान 627 लोगों की मौत हुई। वहीं, देश में 3,47,443  लोग ठीक हुए।   गुरुवार की तुलना में भारत में कोरोना के करीब 35000 कम केस सामने आए। गुरुवार को कोरोना के 2.86 लाख केस मिले थे। वहीं, 573 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। 
  
भारत में एक्टिव केस की बात करें तो 22 लाख से घटकर  21,05,611 पर आ गए हैं। यह कुल केस का 5.18% हैं। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 15.88% है। भारत में अब तक 93.60% की दर से 3,80,24,771 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की  1,64,44,73,216 डोज लग चुकी हैं।

राज्यों में जानें में कोरोना का हाल

- केरल में सभी राज्यों में सबसे ज्यादा केस सामने आए। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 51,739 नए ​​मामले सामने आए, और 42,653 मरीज ठीक हुए जबकि 11 मरीजों की मौत हुई। 

- कर्नाटक में कोरोना के 38,083 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, यहां 67,236 मरीज ठीक हुए और 49 मरीजों की मौत हुई।

- तमिलनाडु में कोरोना के 28,515 नए मामले सामने आए, 53 मरीजों की मौत हुई, एक्टिव मामले 2,13,534 हैं।

- महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,425 नए मामले सामने आए, 36,708 मरीज ठीक हुए और 42 की मौत हुई। 

- गुजरात में कोरोना के 12,911 नए मामले सामने आए। 22 मरीजों की मौत हुई और 23,197 मरीज ठीक हुए. एक्टिव मामले 1,17,884 हैं।

- दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,291 मामले आए हैं, 34 लोगों की मौत हुई। 9,397 लोग ठीक हुए हैं।

- पश्चिम बंगाल में 3,608 नए मामले सामने आए। 15,216 लोग ठीक हुए और 36 लोगों की कोरोना से मौत हुई. राज्य में एक्टिव केस 55,725 हैं।

- असम में  3,677 नए मामले सामने आए जबकि 4,545 मरीज़ ठीक हुए और 20 लोगों की कोरोना से मौत हुई। एक्टिव केस 35,175 हैं।

- झारखंड: राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 892 नए मामले सामने आए है. इस दौरान 2,719 लोग डिस्चार्ज हुए और 5 लोगों की मौत हुई।

Anu Malhotra

Advertising