कोरोना से इन पांच राज्यों में अब तक 9320 मरीजों की मौत

Wednesday, Aug 05, 2020 - 12:00 PM (IST)

नई दिल्ली: देश के दक्षिणी राज्यों में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बढ़ता ही जा रहा है और इस महामारी के कारण दक्षिण भारत के पांच राज्यों में अब तक 9320 मरीजों की मौत हो चुकी है, जो इस जानलेवा विषाणु के कारण देश में हुई कुल मौतों का 23.43 प्रतिशत है। दक्षिण भारत में कोविड-19 के कारण सबसे अधिक मरीजों की मौत तमिलनाडु में हुई है। यहां इसके कारण अब तक 4349 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं कर्नाटक में 2704, आंध्र प्रदेश में 1604, तेलंगाना में 576 तथा केरल में 87 लोगों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 51,706 लोग स्वस्थ हुए तथा 857 की मृत्यु हुई। इसके साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1908295 तथा मृतकों का आंकड़ा 39795 हो गया है। देश में इस समय कोरोना के 586244 सक्रिय मामले हैं। वहीं 1282216 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। 




दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 623 घटी है और यहां अब 743,854 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 110 बढ़कर 2704 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 69272 लोग स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामले 1546 घटकर 55,152 रह गये हैं तथा 4349 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 2,08,784 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मरीजों की संख्या 1031 बढ़ी है जिससे 41,222 सक्रिय मामले हो गये हैं तथा इस महामारी से 1817 लोगों की मौत हुई है जबकि 57,271 मरीज ठीक हुए हैं। 



देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 22,315 सक्रिय मामले हैं तथा 1,785 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 56,884 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों में इसके बाद बिहार का स्थान है , जहां यह संख्या 21,093 हो गयी है। राज्य में 347 लोगों की मौत हुई है जबकि 40,348 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 19,568 सक्रिय मामले हैं और 576 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 50,814 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। गुजरात में सक्रिय मामले 14,690 हो गये हैं तथा 2,533 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 48,376 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।        



राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में आ गयी है और यहां मरीजों की संख्या दिन ब दिन घटती हुई 10 हजार से नीचे आ गयी है। राजधानी में सक्रिय मामले घटकर 9,897 रह गये हैं। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4033 हो गयी है तथा अब तक 1,25,226 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 912, राजस्थान में 732, पंजाब में 462, हरियाणा में 448, जम्मू-कश्मीर में 417, ओडिशा में 216, झारखंड में 128, असम में 115, उत्तराखंड में 95, केरल में 87, छत्तीसगढ़ में 69, गोवा में 60 पुड्डुचेरी में 58, त्रिपुरा में 30, चंडीगढ़ में 20, हिमाचल प्रदेश में 14 , अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 12, लद्दाख और मणिपुर में सात-सात, मेघालय और नागालैंड में पांच-पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
 

Anil dev

Advertising