कोरोना वायरस: रूसी उप प्रधानमंत्री की भारत यात्रा रद्द

Tuesday, Mar 17, 2020 - 07:03 PM (IST)

नई दिल्ली: रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी त्रुतनेव की इस महीने होने वाली भारत यात्रा को कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते रद्द कर दिया गया है। रूस के राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। संसाधन समृद्ध ‘फार ईस्ट एंड आर्कटिक' क्षेत्रों में भारत की भागीदारी पर चर्चा को आगे ले जाने के लिए इस महीने के अंत में रूस के उप प्रधानमंत्री एक बड़े शिष्टमंडल के साथ नई दिल्ली की यात्रा पर आ रहे थे। 

सूत्रों ने बताया कि त्रुतनेव की अगुवाई वाले शिष्टमंडल के यहां कई अहम व्यापारिक और राजनीतिक बैठकें करने की उम्मीद थी जिनकी तवज्जों द्विपक्षीय आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने पर होती। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से उनकी यात्रा को रद्द कर दिया गया है। त्रुतनेव फार ईस्टर्न संघीय जिले के लिए रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत हैं।

shukdev

Advertising