कर्नाटक में 50 हजार नए कोरोना केस के बाद भी हटाया गया वीकेंड कर्फ्यू

Monday, Jan 24, 2022 - 01:44 PM (IST)

कर्नाटक: देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उछाल देखा जा रहा है इसके बावजूद कई राज्य में कोरोना पर लगाई गई पाबंदियों को हटाया जा रहा है। दरअसल, कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 50,210 नए केस दर्ज किए गए थे, जिसके साथ ही राज्‍य में कुल कोरोना केस बढ़कर अब 35,17,682 हो गए हैं। वहीं इसके बावजूद कर्नाटक में लगाए गए वीकेंड कर्फ्यू को हटा दिया गया है। 


रविवार के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में 19 लोगों की और मौत हुई है। अब तक राज्‍य में  38,582 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सोमवार को कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने का ऐलान किया है।
 

उनका कहना है कि यह फैसला स्थिति का आकलन करने के बाद लिया गया है। उन्‍होंने कहा है कि आगे भी प्रतिबंधों में ढील देने संबंधी फैसले जाएंगे।

Anu Malhotra

Advertising