कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में सामने आए 4 नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 37

Monday, Mar 16, 2020 - 04:29 PM (IST)

मुंबई: मुंबई और नवी मुंबई से कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 37 हो गई है। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इन नए चार मामलों में से तीन मुंबई में और एक मामला नवी मुंबई में सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 37 हो गई है।

 

चार नए मामलों के सामने आने के बाद मुंबई और मुंबई मेट्रोपालिटन क्षेत्र में कोविड-19 के मामले रविवार की संख्या नौ से बढ़कर 13 हो गई है। इस बीच मुम्बई नगर निकाय ने सोमवार से अगले दस दिनों तक शहर मे करीब 1200 होर्डिंग लगाकर कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में जागरूकता संदेश प्रदर्शित करने का फैसला किया है।

Seema Sharma

Advertising