राहत: महाराष्ट्र, आंध्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे अधिक रिकवरी

Friday, Aug 07, 2020 - 03:42 PM (IST)

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र, आंध्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कुल 31,244 मरीज स्वस्थ हुए जो देश भर में एक दिन में स्वस्थ हुए लोगों का 62.77 प्रतिशत है। इस दौरान महाराष्ट्र में 10,854, आंध्रप्रदेश में 8,516, तमिलनाडु में 6,272 और कर्नाटक में 5,602 लोग स्वस्थ हुए। इन चारो राज्यों में कुल 31,244 मरीज स्वस्थ हुए जो एक दिन में देश भर में स्वस्थ हुए 49,769 लोगों का 62.77 प्रतिशत हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 886 लोगों की मृत्यु हुई जिससे मृतकों का आंकड़ा 41,585 हो गया है। इसके साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 2027,074 तथा सक्रिय मामले 607384 हो गये हैं। वहीं 1378105 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। 

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 1110 बढ़ी है और यहां अब 75,076 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 93 बढ़कर 2897 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 80281 लोग स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामले 698 घटकर 53,486 रह गये हैं तथा 4571 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 2,21,087 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 1681 बढ़ी है जिससे 43,654 सक्रिय मामले हो गये हैं तथा इस महामारी से 1918 लोगों की मौत हुई है जबकि 63,402 मरीज ठीक हुए हैं। देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 23,829 सक्रिय मामले हैं तथा 1,902 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 61,023 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों में इसके बाद बिहार का स्थान है, जहां यह संख्या 23,888 हो गयी है। राज्य में 363 लोगों की मौत हुई है जबकि 43,537 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।  

तेलंगाना में कोरोना के 21417 सक्रिय मामले हैं और 601 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 53239 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। गुजरात में सक्रिय मामले 14,766 हो गये हैं तथा 2,583 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 50350 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों के बाद सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। राजधानी में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 276 बढ़कर 10,348 हो गये हैं। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4059 हो गयी है तथा अब तक 1,27,124 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 946, राजस्थान में 757, पंजाब में 517, हरियाणा में 458, जम्मू-कश्मीर में 436, ओडिशा में 235, झारखंड में 145, असम में 126, उत्तराखंड में 98, केरल में 97, छत्तीसगढ़ में 77, पुड्डुचेरी में 70, गोवा में 66, त्रिपुरा में 36, चंडीगढ़ में 20, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 16, हिमाचल प्रदेश में 14, मणिपुर में आठ, लद्दाख में सात, नागालैंड में छह, मेघालय में पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Anil dev

Advertising