कोरोना से मरे 12 रोगियों के शव एक ही वैन रखकर लाए गए श्मशान, लोगों का फुटा गुस्सा

Wednesday, Aug 12, 2020 - 03:36 PM (IST)

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है।  पिछले 24 घंटों में 56,110 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 16,39,600 हो गई है। इसी अवधि में 60,963 लोग संक्रमित हुए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 23,29,639 हो गयी है तथा 834 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 46,091 हो गई। इसी बीच महाराष्‍ट्र के अहमदनगर में एक चौंकाने वाली घटना देखने को मिली जहां एक शव वाहन में 12 कोविड-19 मरीजों के शव एक साथ एक दूसरे के ऊपर ढेर करके रख दिए गए थे।

दरअसल एक शव वाहन में 12 कोविड-19 मरीजों के शव एक साथ एक दूसरे के ऊपर ढेर करके अहमदनगर में श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था। इस बात का खुलासा होने पर राजनीतिक दलों और स्थानीय निवासियों ने जमकर हंगामा मचाया और विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे को तूल पकड़ता देख अहमदनगर नगर निगम ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। अहमदनगर नगर निगम के आयुक्‍त श्रीकांत माइकलवर का कहना है, हमने अपने चौथे दर्जे के एक कर्मचारी को नोटिस जारी किया है। उसका काम इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करना और कोविड 19 लोगों के शवों को शवदाह गृह में लाकर उनका अंतिम संस्‍कार करवाना था। 

आपको बतां दे कि कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 818 बढ़कर 1,48,860 हो गये तथा 256 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 18,306 हो गया। इस दौरान 10014 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,68435 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

Anil dev

Advertising