आठ राज्यों को छोड़कर सभी में बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2020 - 11:32 AM (IST)

नई दिल्ली: देश में आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को छोड़ कर बाकी सभी में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है जिसके कारण देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 831124 हो गई है। देश में केवल अंडमान-निकोबार द्वीप, केरल, मणिपुर,पंजाब, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटे है जबकि शेष 27 प्रदेशों और राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 83,341 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 3,936,747 हो गया। इस दौरान 66,659 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 3037151 हो गयी है तथा 1,096 लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 68,472 हो गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 83,341 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 39,36,748 हो गया। इससे एक दिन पहले संक्रमण के 83,883 नये मामले सामने आये थे जो विश्व भर में अब तक की सर्वाधिक दैनिक वृद्धि है। पिछले 24 घंटों के दौरान 66,659 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 30,37,152 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 15,586 बढ़कर 8,31,124 हो गये हैं। देश के केवल आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस दौरान मरीजों की संख्या कम हुई है तथा इस अवधि में 1,096 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 68,472 हो गयी। 

देश में सक्रिय मामले 21.11 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.15 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.74 प्रतिशत है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 3,726 बढ़कर 2,05,774 हो गयी तथा 391 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 25,586 हो गया। इस दौरान 13,988 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,12,484 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 445 बढऩे से सक्रिय मामले 1,03,521 हो गये। राज्य में अब तक 4,200 लोगों की मौत हुई है, वहीं कुल 3,58,009 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 1,639 की वृद्धि हुई है और यहां अब 96,117 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 6,054 पर पहुंच गया है तथा अब तक 2,68,035 लोग स्वस्थ हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News