जम्मू कश्मीर में कोरोना : 2 लोगों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, 60 नए संक्रमित मामले

Thursday, Feb 04, 2021 - 09:42 PM (IST)

जम्मू  : जम्मू कश्मीर में आज भी कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि जम्मू कश्मीर में आज 60 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा आज 75 लोगों ने कोरोना से जंग भी जीती और वे स्वस्थ होकर अपने घरों को रवाना हुए।  जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 46,21,705 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 44,96,986 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 11,48,890 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 34,155 लोगों को रखा गया है और 652 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 1,01,114 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 10,11,026 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है।

 

अब तक जम्मू संभाग से 722 और कश्मीर संभाग से 1221 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 1943 पहुंच गया है। श्रीनगर में 458, बारामूल्ला में 174, बडग़ाम में 118, पुलवामा में 88, कुपवाड़ा में 96, अनंतनाग में 86, बांदीपुरा में 61, गांदरबल में 46, कुलगाम मे 54, शोपियां में 40 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 371, ऊधमपुर में 57, राजौरी में 55, डोडा में 64, कठुआ में 53, साम्बा में 40, किश्तवाड़ में 22, पुंछ में 24, रामबन में 21 और रियासी में 15 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


कुल 1,24,719 कोरोना के पाजिटिव मामले 
जम्मू कश्मीर में अब तक 1,24,719 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 51,607 जम्मू संभाग और 73,112 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 652 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 129 और कश्मीर संभाग में 523 मामले एक्टिव हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,22,124कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 50,756 और कश्मीर संभाग से 71,368 रोगी ठीक हुए हैं। आज 75 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 62 और जम्मू संभाग से 13 लोग स्वस्थ हुए हैं। 


9 जिलों से नहीं आया कोई नया मामला
आज सबसे अधिक 22 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू जिले से 8 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 3, बडगाम में 3, पुलवामा में 4, अनंतनाग में 5, गांदरबल मे 4, कुलगाम में 1, पुंछ में 1, रामबन में 2 और रियासी  में 7 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज कश्मीर संभाग से 42 और जम्मू संभाग से 18 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 60 मामलों में से 9 यात्री व 51 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। आज जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा, बांदीपोरा, शोपियां, ऊधमपुर, राजौरी, डोडा, कठुआ, साम्बा, किश्तवाड़, 9 जिलों से कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया। 

जम्मू कश्मीर
1,24,719 कुल केस
652 एक्टिव केस
1,22,124 ठीक हुए
1943 मौतें 
 

Monika Jamwal

Advertising