कोरोना वायरस: ओडिशा में 1 जून तक Full Lockdown, जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद

Tuesday, May 18, 2021 - 04:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार पर काबू पाने के लिए सभी राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर पाबंदियां लगा रही हैं। इसी के चलते ओडिशा में लॉकडाउन की अवधि 14 दिन की और बढ़ा दी गई है। ओडिशा में अब लॉकडाउन 1 जून तक रहेगा जो 19 मई को शुरू होगा।

 

इससे पहले भी ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने 14 दिनों के लिए कंपलीट लॉकडाउन लगाया था जो 19 मई को खत्म हो रहा था। अब इसे 14 दिन और बढ़ाकर 1 जून तक कर दिया गया है। दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

 

जानिए क्या रहेगा बंद और क्या खुला
मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा की ओर से एक जारी आदेश में कहा गया है कि वीकेंड को छोड़कर सभी अन्य दिनों में जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

  • लोग सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच अपने घरों के 500 मीटर के दायरे में जरूरी चीजें खरीदने के लिए निकल सकते हैं।
  • वीकेंड के दौरान सिर्फ चिकित्सीय सेवाएं जारी रहेंगी। 
  • सामान लाने-जाने वाली गाड़ियों पर कोई पाबंदी नहीं होगी।
  • सिनेमा हॉल, मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, सैलून, थिएटर, पार्क, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, मीरा बाजार सब बंद रहेंगे।
  • सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, सांस्कृतिक, धार्मिक व अन्य सभाओं पर प्रतिबंध रहेगा।
  •  अखबार बांटने के लिए सुबह 5 से 8 बजे के बीच अनुमति दी गई है।

Seema Sharma

Advertising