कोरोना : जम्मू कश्मीर में 100 के आंकड़े से नीचे पहुंचे नए मामले

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 09:58 PM (IST)

जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में कोरोना वैश्विक महामारी के आज नए मामले 100 से नीचे दर्ज किए गए। जम्मू शहर में भी संक्रमण का पता लगाने के लिए आज कई स्थानों में कोरोना के टैस्ट किए गए। गत 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में 45,713 कोरोना टैस्ट किए गए जिनमें से 95 कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। वहीं 1,37,371 लोगों को कोरोना वैक्सीन भी लगाई गई। आज श्रीनगर, बारामूल्ला, बडगाम और जम्मू जिले कोरोना से अधिक प्रभावित रहे। 


1420 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 28 और कश्मीर संभाग से 67 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में 95 नए मामलों में से 6 यात्री व 89 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,29,220 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,23,750 जम्मू संभाग और 2,05,470 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,420 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 288 और कश्मीर संभाग में 1132 मामले एक्टिव हैं। 


आज 188 संक्रमितों ने जीती जंग
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,23,378कोरोना संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिनमें जम्मू संभाग से 1,21,289 और कश्मीर संभाग से 2,02,089 रोगी ठीक हुए हैं। आज 188 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 167 और जम्मू संभाग से 21 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 1,11,72,293 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 1,03,91,208 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,422
अब तक जम्मू संभाग से 2173 और कश्मीर संभाग से 2249 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,422 पहुंच गया है। श्रीनगर में 839, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 207, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 166, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 102, गांदरबल में 79, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1144, ऊधमपुर में 137, राजौरी में 237, डोडा में 133, कठुआ में 151, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 97, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


होम क्वारंटाइन मेंं 7,233 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,47,55,511 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,44,26,291 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 35,32,520 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 7,233 लोगों को रखा गया है और 1,420 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,63,075 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 30,56,370 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


11 जिले रहे प्रभावित
आज जम्मू कश्मीर में 11 जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित रहे जबकि 9 जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया।  आज सबसे अधिक 36 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सबसे अधिक 10 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज बारामूल्ला में 13, बडगाम में 10, पुलवामा में 4, गांदरबल में 4, जम्मू में 10, राजौरी में 5, डोडा में 1, कठुआ में 2, पुंछ में 1 और रामबन में 9 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा, अनंतनाग, बांदीपोरा, कुलगाम, शोपियां और जम्मू संभाग के ऊधमपुर, साम्बा, किश्तवाड़ और रियासी जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


जम्मू कश्मीर
3,29,220 कुल केस
1,420 एक्टिव केस
3,23,378 ठीक हुए
4,422 मौतें 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News