महाराष्ट्र में कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई 748, अब तक 45 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 08:41 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 748 हो गई है। ये आंकड़ा रविवार शाम तक का है। इससे पहले रविवार दोपहर तक राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 690 थी, जिसके बाद देर शाम तक यह बढ़कर 748 पहुंच गई। वहीं राज्य में 13 लोगों की और मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या 45 हो गई है। जिनमें 8 मुंबई, 3 पुणे, 1 कल्याण, डोम्बली और औरंगाबाद से है।   
PunjabKesari
दोपहर तक आंकड़ों की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया था कि 'मुंबई से 29, पुणे 17, पीसीएमसी 04, अहमदनगर से 3, औरंगाबाद से 2 मामले सामने आए हैं।' स्वास्थ्य मंत्री ने यह बयान देर शाम तक के आंकड़े आने से पहले दिया था। उन्होंने बताया था कि प्रदेश में कुल 56 लोगों ठीक हो चुके हैं।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से कोरोना वायरस से संक्रमण के 26 नये मामले सामने आए थे, जिनमें 17 अकेले पुणे से थे। इनके अलावा चार लोग पिम्परी चिंचवाड़ में, तीन लोग अहमदनगर में और दो लोग औरंगाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
PunjabKesari
महाराष्ट्र में शनिवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 635 थी और 32 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी। लेकिन, रविवार की देर शाम तक यह आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ा और संक्रमितों की संख्या 748 हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Related News