देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 150 करोड़ के पार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले-यह ऐतिहासिक उपलब्धि

Friday, Jan 07, 2022 - 04:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को 150 करोड़ कोविड टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया।

 

स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा कि ऐतिहासिक प्रयास, ऐतिहासिक उपलब्धि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं स्वास्थ्य कर्मियों की अविरल मेहनत से देश ने आज 150 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। जब सब मिलकर प्रयास करते हैं तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Seema Sharma

Advertising