भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में आए 16,577 नए मामले...पहले नंबर पर महाराष्ट्र

Friday, Feb 26, 2021 - 11:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या करीब चार हजार कम रहने से सक्रिय मामले बढ़कर 1.55 लाख के पार पहुंच गए हैं और उनकी दर बढ़कर 1.41 प्रतिशत हो गई है। इसी बीच देश में अब तक एक करोड़ 34 लाख 72 हजार 643 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 16,577 नए मामले सामने आए और 12,179 मरीज स्वस्थ हुए जिससे सक्रिय मामले 4,278 बढ़ गए।

संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 63 हजार 491 हो गया है वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ सात लाख 50 हजार 680 हो गई है। सक्रिय मामले बढ़कर एक लाख 55 हजार 986 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 120 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 825 हो गया है। देश में रिकवरी दर घटकर 97.17 रह गई है और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.41 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्युदर अभी 1.42 फीसदी है। 

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में टॉप पर पहुंच गया है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 4902 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या 65,461 हो गई है। राज्य में 3744 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 20.12 लाख हो गई है जबकि 56 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,993 हो गया है। 

अन्य राज्यों का अपडेट

  • केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 989 घटकर 52,164 रह गए तथा सर्वाधिक 4,652 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9.92 लाख हो गया है जबकि 14 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 4150 हो गई है। 
  • कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 5595 रह गए हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,316 हो गया है तथा अब तक 9.31 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। 
  • तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4053 रह गई है तथा अभी तक 12,483 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8.33 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।
  •  पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3353 रह गए हैं और 10,260 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.60 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। 
  • पंजाब में सक्रिय मामले 272 बढ़कर 3870 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.70 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5799 मरीजों की जान जा चुकी है। 
  • छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले घटकर 2865 रह गए हैं। राज्य में 3.05 लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं, वहीं आठ और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3821 हो गयी है। 
  • मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 2435 हो गए हैं तथा अब तक 2.54 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3859 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 
  • आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले कम होकर 2182 रह गए हैं। वहीं इस महामारी से 8723 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.92 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। गुजरात में सक्रिय मामले बढ़कर 1991 हो गए हैं तथा 4408 लोगों की मौत हुई है और 2.62 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।
  • तेलंगाना में सक्रिय मामले बढ़कर 1910 हो गए हैं और 1632 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.94 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। 
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले बढ़कर 1169 हो गये हैं वहीं फरवरी में चौथी बार किसी मरीज की मौत नहीं होने से मरने वालों की संख्या 10,905 पर बनी हुई है जबकि 6.26 लाख से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। 
  • आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 611 हो गये हैं। वहीं 74 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 8.81 लाख से अधिक हो गई है जबकि 7168 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 
  • बिहार में सक्रिय मामले घटकर 478 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1539 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.60 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। 

किस राज्य में कितनी मौतें

  • कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 3043
  • राजस्थान में 2785
  • जम्मू-कश्मीर में 1955
  • ओडिशा में 1915
  • उत्तराखंड में 1690
  • असम में 1092
  • झारखंड में 1087
  • हिमाचल प्रदेश में 995
  • गोवा में 791
  • पुड्डुचेरी में 667
  • त्रिपुरा में 391
  • मणिपुर में 373
  • चंडीगढ़ में 351
  • मेघालय में 148
  • सिक्किम में 135
  • लद्दाख में 130
  • नागालैंड में 91
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 62
  • अरुणाचल प्रदेश में 56
  • मिजोरम में 10
  • दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में 2 
  • लक्षद्वीप में एक व्यक्ति की मौत

Seema Sharma

Advertising