दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, CM ने खुद को किया आइसोलेट

Tuesday, Apr 20, 2021 - 02:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। सुनीता केजरीवाल ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। साल 2020 में दिल्ली सीएम को कोरोना संबंधी कुछ शिकायतें हुई थीं, हालांकि तब उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उस समय भी केजरीवाल सेल्फ आइसोलेशन में गए थे।

बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना कहर बनकर बरप रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 6 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था जो 26 अप्रैल तक लागू रहेगा। दिल्ली में 19 अप्रैल रात 10 बजे से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहेंगी। वहीं केजरीवाल के 6 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के बाद एक बार फिर से प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौटने शुरू हो गए हैं। दिल्ली की सड़कें आज सुनसान दिखीं।

Seema Sharma

Advertising