दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में आए 25,219 नए केस, 412 लोगों की मौत

Saturday, May 01, 2021 - 11:43 PM (IST)

दिल्लीः देशभर में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना का कहर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना के 25, 219 नए केस सामने आए हैं और 412 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना से मौत का यह आंकड़ा अब तक का सबसे बड़ा है। अब देश की राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 96, 747 हो गई है। इनमें से 50, 554 लोग होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं, जबकि बीते 24 घंटों में दिल्ली में कुल 79, 780 सैंपल की कोरोना जांच की गई है, वहीं मृत्यु दर1.41 %  के आस-पास है।

दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन
देश में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी है। मालूम हो कि देश के कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह दिल्ली में भी कोरोना वायरस की वजह से हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से 300 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले रविवार को एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की जानकारी दी थी। 
 
 
 

Pardeep

Advertising