जम्मू कश्मीर कोरोना अपडेट : अब तक 1900 ने तोड़ा दम, 1.22 लाख कुल मामले

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 04:37 PM (IST)

 जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण से आज तक 1900 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जबकि कुल 1,22,049 कोरोना के मामले अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें से 1,17,690 लोग स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमण के आज 126 नए मामले सामने आए जबकि 3 लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। अब तक जम्मू संभाग से 706 और कश्मीर संभाग से 1194 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 1900 पहुंच गया है। श्रीनगर में 450, बारामूल्ला में 172, बडग़ाम में 110, कुपवाड़ा में 93, पुलवामा में 88, अनंतनाग में 84, बांदीपुरा में 60, गांदरबल में 45, कुलगाम मे 53, शोपियां में 39 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 361, ऊधमपुर में 57, राजौरी में 54, डोडा में 64, कठुआ में 49, किश्तवाड़ में 22, साम्बा में 39, पुंछ में 24, रामबन में 21 और रियासी में 15 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।

 
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस की 39,89,145 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 38,67,096 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 9,20,501 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 21,091 लोगों को रखा गया है और 2,459 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 32,811 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 8,62,240 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 
जम्मू कश्मीर में अब तक 1,22,049 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 50,456 जम्मू संभाग और 71,593 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 2,459 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 1,124 और कश्मीर संभाग में 1,335 मामले एक्टिव हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,17,690कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 48,626 और कश्मीर संभाग से 69,064 रोगी ठीक हुए हैं। आज 264 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 120 और जम्मू संभाग से 144 लोग स्वस्थ हुए हैं। 


अनंतनाग, कुलगाम और रियासी से नहीं आया कोई नया मामला
आज सबसे अधिक 48 मामले जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सामने आए हैं जबकि श्रीनगर जिले से 23 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 2, बडगाम में 3, कुपवाड़ा में 3, पुलवामा में 4, बांदीपोरा में 3, गांदरबल में 13, शोपियं में 2, ऊधमपुर में 3, राजौरी में 1, डोडा में 4, कठुआ में 6, किश्तवाड़ में 2, साम्बा में 6, पुंछ में 2 और रामबन में 1 कोरोना पाजिटिव मामला सामने आया है। आज कश्मीर संभाग से 53 और जम्मू संभाग से 73 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 126 मामलों में से सभी स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। आज अनंतनाग, कुलगाम और रियासी से कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया। 

जम्मू कश्मीर
1,22,049 कुल केस
2,459 एक्टिव केस
1,17,690 ठीक हुए
1900 मौतें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News