कोरोना के कारण प्रोड्यूसर्स को करोड़ों का नुकसान,फिल्म इंड्रस्टी भी डरी हुई है: रजत बेदी

Sunday, Mar 15, 2020 - 10:09 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): बॉलीवुड के स्टार रजत बेदी का कहना है की कोरोना से लोगों को डरने की नहीं सावधान रहने की जरूरत है। पिछले 13 वर्षों से केनेडा में सपरिवार रह रहे रजत बेदी ने पंजाब केसरी से चंडीगढ़ में एक्सक्ल्यूसिव बातचीत में बताया की कोरोना की मार से मुम्बई में जहां रिलीज की कागार पर खड़ी दर्जनों फिल्मो को मज़बूरी वश लेट किया जा रहा है वहीं केनेडा में भी हाल ही में वीरवार को रिलीज हुई एक पंजाबी पिक्चर का भी शुक्रवार को शट डाउन हो गया क्योंकि भारत ही नहीं केनेडा में भी सिनेमाघर बंद कर दिए गए हैं। केनेडा में पंजाबी पिक्चरों का प्रचलन बहुत है। ओवरसीज में भी पंजाबी फिल्मे बहुत चलती है। 

रजत बेदी कोई मिल गया में निभाया गया विलेन का किरदार बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आया था। अभिनेता रजत बेदी ने बॉलीवुड में एंट्री  1998 फिल्म ‘दो हजाए एक’ से की थी। इस के बाद अभिनेता रजत बेदी ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों जोड़ी न.1,कोई मिल गया और पार्टनर जैसी फिल्मों में काम किया है। 

रजत बेदी का कहना है की मुम्बई या भारत ही नहीं विश्व भर की फिल्म इंड्रस्टी सकते में है। प्रड्यूसर्स के करोड़ों रुपए एक फिल्म पर लगतें हैं। बैंक ने तो अपना ब्याज समय पर लेना है। बैंक उसे माफ़ करने वाला नहीं है। फिल्म इंड्रस्टी भी   डरी हुई है। सावधानी में ही भलाई होती है। लोग कोरोना से भयभीत न हों ,सावधानी रखें ,अपनी सुरक्षा के मध्यनजर सरकार द्वारा कहे अनुसार चलें।  

रजत बेदी ने कोरोना चीन से पैदा होने पर भी सावलिया निशान खड़े करते हुए कहा कि कभी-कभी लगता है कि कोरोना की शुरुआत चीन से क्यों हुई, इससे क्या लगता है? हम तो कभी तोपों व मशीनगनों के बारें में सुनते थे। कभी-कभी लगता है कि कहीं यह बायोलोजिकल वार तो नहीं। पूरे विश्व को एकाएक भयभीत करने वाली बीमारी कोरोना का फैलना अगर बायोलॉजिकल वार फियर का हिस्सा हुआ तो विश्व के कई देश इसका पता लगा लेंगे। 

रजत बेदी ने कहा कि कोरोना का वायरस कहां चीन से छूटा ,ईरान इटली यूरोप  आज विश्व के अधिकांश देशों में संकट बन चुका है। भारत की स्टॉक मार्किट ,क्रूज लाइन ,प्लेन्स सभी व्यापार कोरोना के कारण नुकसान में हैं। इंटरनेशनल सभी बॉर्डर्स शट डाउन कोरोना की वजह से हो चुकें हैं। रजत बेदी ने कहा कि भारतवासी एक दूसरे की मदद करें ,सुरक्षा के साधन अपने लिए व दूसरों के लिए अपनाए, भयभीत न हों।  

कौन हैं रजत बेदी?
बॉलीवुड में कई कलाकार आते है और चले जाते जाते है कुछ लम्बे समय के लिए यहां रह जाते है और खूब नाम भी कमाते है। आज हम ऐसे कलाकार के बारे में बता कर रहे है जिन्होने एक अभिनेता के तौर पर बहुत सी हिट फिल्मों काम किया और उनके अभिनय को काफी सराहना भी मिली पर अचानक ये फिल्मों से गायब हो गए और अब लाइमलाइट से दूर हो चुके है।

बॉलीवुड के सक्सेसफुल अभिनेता रजत बेदी की ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेता रजत बेदी बॉलीवुड की कई फिल्मों में लीड रोल में भी नज़र आए हैं। लेकिन उनको पहचान बॉलीवुड में विलेन के रोल के लिए से मिली थी। कोई मिल गया में निभाया गया विलेन का किरदार बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आया था।

अभिनेता रजत बेदी ने बॉलीवुड में एंट्री 1998 फिल्म ‘दो हजाए एक’ से की थी। इस के बाद अभिनेता रजत बेदी ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों जोड़ी न.1,कोई मिल गया और पार्टनर जैसी फिल्मों में काम किया है।

 रजत बेदी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1998 में हिंदी फिल्म 2001 से की थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में जैकी श्रोफ, डिम्पल कपाडिया और तब्बू मुख्य भूमिका में नजर आए थे। रजत बेदी ने हिंदी सिनेमा बतौर अभिनेता नहीं बल्कि एक खलनायक के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिसे दर्शकों द्वारा और आलोचकों द्वारा भी काफी सराहा गया। 

लेकिन उनका बॉलीवुड का सफ़र कुछ ज्यादा समय तक नहीं चल सका और उनको बॉलीवुड से अलविदा कहना पड़ा। अभिनेता रजत बेदी की बॉलीवुड में आखरी फिल्म ‘पार्टनर’ की थी। इस फिल्म के बाद अभिनेता रजत बेदी ने बॉलीवुड में एक भी फिल्म में काम नहीं किया है और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। ये काफी दुखद है की एक बेहतर कलाकार अब बॉलीवुड में अपनी चमक नहीं बिखेर रहा पर बॉलीवुड का यही दस्तूर रहा है की जब तक नाम चलता है तब तक काम मिलता है।

शायद इस दस्तूर का शिकार रजत बेदी भी हो गए। हाल के दिनों में रजत कनाडा के वैन्कोवर में शिफ्ट हो गए है और एंटरटेनमेंट बिसनेस में अपनी नई पारी की शुरुआत कर चुके है। बतौर डायरेक्शन शार्ट फिल्म्स बनाने में आजकल ये काफी दिलचस्पी ले रहे है और उम्मीद करते है की आगे की जिंदगी में काफी सफलता प्राप्त हो। रजत बेदी एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वह मुख्यत: हिंदी फिल्मों में नजर आते रहें हैं ,लेकिन अब वह पंजाबी फिल्मों में भाग्य आजमाएंगे ।रजत बेदी का जन्म नई दिल्ली में हुआ था।  

shukdev

Advertising