महाराष्ट्र में जारी है कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 63 हजार से अधिक मामले सामने आए

Saturday, May 01, 2021 - 08:41 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में 63, 282 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 802 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे 61,326 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में 6 लाख से अधिक एक्टिव मामले हैं।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 3 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। 90 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में मुंबई में 5,900 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। महाराष्ट्र की राजधानी में 59, 318 एक्टिव मामले हैं। 

Yaspal

Advertising