जम्मू कश्मीर में कोरोना : 21 यात्रियों सहित 388 नए मामले, 7 ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2020 - 07:58 PM (IST)
जम्मू (सतीश) : कोरोना वायरस संक्रमण से आज 7 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि 388 कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 464 लोगों को अस्पताल से आज छुट्टी मिली।
जम्मू कश्मीर में अब तक 1,17,705 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 48,256 जम्मू संभाग और 69,449 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 4,244 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 1,937 और कश्मीर संभाग में 2,307 मामले एक्टिव हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,11,628कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 45,650 और कश्मीर संभाग से 65,978 रोगी ठीक हुए हैं। आज 464 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 251 और जम्मू संभाग से 213 लोग स्वस्थ हुए हैं।
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस की 34,75,137 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 33,57,432 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 8,40,991 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 19,491 लोगों को रखा गया है और 4,244 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 27,343 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 7,88,080 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है।
जम्मू संभाग से 669 और कश्मीर संभाग से 1164 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 1833 पहुंच गया है। श्रीनगर में 441, बारामूल्ला में 170, बडग़ाम में 106, कुपवाड़ा में 88, पुलवामा में 88, अनंतनाग में 82, बांदीपुरा में 57, गांदरबल में 42, कुलगाम मे 53, शोपियां में 37 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 342, ऊधमपुर में 55, राजौरी में 54, डोडा में 60, कठुआ में 47, किश्तवाड़ में 21, साम्बा में 34, पुंछ में 22, रामबन में 21 और रियासी में 13 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।
आज सबसे अधिक 92 मामले जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सामने आए हैं जबकि श्रीनगर जिले से 82 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 14, बडगाम में 15, कुपवाड़ा में 13, पुलवामा में 33, अनंतनाग में 36, बांदीपुरा में 7, गांदरबल में 18, कुलगाम में 4, शोपियां में 3, ऊधमपुर में 10, राजौरी में 7, डोडा में 8, कठुआ में 16, किश्तवाड़ में 8, साम्बा में 11, पुंछ में 2, रामबन में 5 और रियासी में 4 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए हंै। कश्मीर संभाग से 225 और जम्मू संभाग से 163 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 388 मामलों में से 21 बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री व 367 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं।
जम्मू कश्मीर
1,17,705 कुल केस
4,244 एक्टिव केस
1,11,628 ठीक हुए
1833 मौतें