जम्मू कश्मीर में तेज हुई कोरोना की चाल, श्रीनगर में मामले सबसे अधिक

Wednesday, Sep 21, 2022 - 02:33 PM (IST)

जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में मंगलवार को जम्मू संभाग के कठुआ जिले में एक कोरोना संक्रमित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिसके चलते मरने वालों का आंकड़ा 4,785 पहुंच गया है। वहीं जम्मू कश्मीर में मंगलवार को 12 जिले कोरोना मुक्त रहे जबकि 8 जिलों से 25 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

मंगलवार को 46 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को 6,334 लोगों के कोरोना के टेस्ट किए गए। वहीं जम्मू कश्मीर में आज 6,002 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई। मंगलवार तक जम्मू कश्मीर में 2,45,41,244 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।


श्रीनगर में मिले सबसे अधिक मामले
मंगलवार को कश्मीर संभाग में श्रीनगर से 9, बारामूल्ला से 5, बडगाम से 1, अनंतनाग से 1, गांदरबल से 3 और कुलगाम से 2 नए मामलों की पुष्टि हुई है।  वहीं जम्मू संभाग में जम्मू जिले से 3 और कठुआ से 1 नए मामले की पुष्टि हुई है। शेष जिलों से कोई नए मामला सामने नहीं आया।


मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4785
अब तक श्रीनगर में 912, बारामूला में 304, बडग़ाम में 237, पुलवामा में 201, कुपवाड़ा में 174, अनंतनाग में 219, बांदीपुरा में 119, गांदरबल में 86, कुलगाम मे 121, शोपियां में 60 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1236, ऊधमपुर में 149, राजौरी में 250, डोडा में 144, कठुआ में 170, साम्बा में 128, किश्तवाड़ में 46, पुंछ में 111, रामबन में 69 और रियासी में 49 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। 


172 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से मंगलवार को 4 नए मामले सामने आए हैं जबकि कश्मीर संभाग से 21 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में अब तक 4,78,972 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,73,925 जम्मू संभाग और 3,05,047 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 172 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 61 और कश्मीर संभाग में 111 मामले एक्टिव हैं। 


अब तक 4,74,015कोरोना संक्रमित ठीक हुए 
जम्मू कश्मीर में अब तक 4,74,015कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,71,512 और कश्मीर संभाग से 3,02,503 रोगी ठीक हुए हैं। आज 46 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इनमें से 31 मामले जम्मू संभाग व 15 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित है। 


होम क्वारंटाइन मेंं 547 लोग 
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 2,66,07,787 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 2,61,28,815 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 67,94,055 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 547 लोगों को रखा गया है और 172 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 594 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 67,87,957 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


जम्मू कश्मीर
4,78,972 कुल केस
172 एक्टिव केस
4,74,015 ठीक हुए
4,785 मौतें  
 

Monika Jamwal

Advertising