कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा पहुंचा 150 के पार, कश्मीर संभाग में बढ़े कोरोना के नए मामले

Saturday, Nov 06, 2021 - 07:59 PM (IST)

जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। आज सबसे अधिक कश्मीर संभाग के श्रीनगर से नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग के मुकाबले कश्मीर संभाग में कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। आज 151 नए मामले सामने आए हैं जबकि 69 संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौटे। आज सबसे अधिक 4 जिले श्रीनगर, बारामूल्ला, बडगाम और गांदरबल कोरोना से अधिक प्रभावित रहे। आज 81,729 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जम्मू कश्मीर में बीते 24 घंटों में 41,649 कोरोना के टैस्ट भी किए गए। 


1091 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 16 और कश्मीर संभाग से 135 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में 151 नए मामलों में से 5 यात्री व 146 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,32,911 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,24,420 जम्मू संभाग और 2,08,491 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1091 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 123 और कश्मीर संभाग में 968 मामले एक्टिव हैं। 


आज 69 संक्रमित ठीक हुए
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,27,380कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,22,120 और कश्मीर संभाग से 2,05,260 रोगी ठीक हुए हैं। आज 69 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 53 और जम्मू संभाग से 16 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 1,51,09,405 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 1,42,82,795 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,440
अब तक जम्मू संभाग से 2177 और कश्मीर संभाग से 2263 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,440 पहुंच गया है। श्रीनगर में 851, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 208, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 166, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 102, गांदरबल में 79, कुलगाम मे 117, शोपियां में 59 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1146, ऊधमपुर में 137, राजौरी में 237, डोडा में 133, कठुआ में 152, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 98, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


होम क्वारंटाइन मेंं 6,067 लोग 
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,64,31,710 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,60,98,799 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 38,95,864 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 6,067 लोगों को रखा गया है और 1091 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,46,559 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 34,37,707 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


13 जिले कोरोना प्रभावित
आज जम्मू कश्मीर में 13 जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित रहे जबकि 7 जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया।  आज सबसे अधिक 79 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सबसे अधिक 5 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज बारामूल्ला में 14, बडगाम में 12, पुलवामा में 1, कुपवाडा में 7, अनंतनाग में 3, बांदीपोरा में 9, गांदरबल में 10, जम्मू में 5, राजौरी जिले में 1, डोडा में 3, पुंछ में 3 और रियासी में 4 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज कश्मीर संभाग के कुलगाम, शोपियां और जम्मू संभाग के ऊधमपुर, कठुआ, साम्बा, किश्तवाड़, और रामबन जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


जम्मू कश्मीर
3,32,911 कुल केस
1091 एक्टिव केस
3,27,380 ठीक हुए
4,440 मौतें 
 

Monika Jamwal

Advertising