ओमिक्रॉन के खतरे के बीच पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 8,603 नए मामले, 415 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Dec 04, 2021 - 11:05 AM (IST)

नई दिल्ली: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच देश में देश में कोविड-19 के 8,603 नए मामले सामने आए तथा 415 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,24,360 और मृतकों की संख्या 4,70,530 हो गई। अब देश में 99,974 मरीजों का उपचार चल रहा है।
 

 वहीं  रिकवरी रेट अभी 98.35 फीसदी है, पिछले 24 घंटों में 8,190 लोग ठीक हुए हैं, इसके बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,40,53,856 हो गई है। वहीं अब तक 126.53 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

 
दक्षिण अफ्रीका  में मिले कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है। बता दें कि भारत में अब तक नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो मामलों की पुष्टि हुई है। दोनो ही मामले कर्नाटक में मिले हैं, उनमें से एक बेंगलुरू के एक 46 वर्षीय डॉक्टर हैं, इन्हें टीके के दोनों डोज लग चुके थे। दूसरा व्यक्ति 66 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी नागरीक है, जो 20 नवंबर को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के साथ भारत आया था और सात दिन बाद दुबई के लिए रवाना हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News