महाराष्ट्र में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 3607 नए केस, 152 की मौत

Thursday, Jun 11, 2020 - 10:44 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रफ्तार तेज होती जा रही है। देश में सबसे ज्यादा मरीज अभी महाराष्ट्र में हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 3607 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में एक दिन में ये सबसे ज्यादा केस हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 152 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

अब तक कुल मौतों का आंकड़ा देखें तो यह 3590 पर पहुंच गया है और कोरोना के कुल केस की तादाद 97648 हो गई है। एक्टिव केस की संख्या 47968 है। अब तक 46078 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। मुंबई की जहां तक बात है तो यहां कोरोना के 54085 मामले हैं। मुंबई में अब तक इस बीमारी से 1954 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई में पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो 1418 नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में डिस्चार्ज होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 1561 है।

वहीं, देश में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 86 हजार को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 86 हजार 579 है, जिसमें 8 हजार 102 लोगों की मौत हो चुकी है।

Pardeep

Advertising