कोरोना :जम्मू कश्मीर में 2 लोगों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, 77 नए मामले

Tuesday, Mar 09, 2021 - 09:32 PM (IST)

जम्मू  : जम्मू कश्मीर में कोरोना से आज उपचार के दौरान 2 व्यक्तियों ने दम तोड़ा जबकि 77 नए मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 20 यात्री शामिल हैं। वहीं 87 संक्रमित आज कोरोना से जीत हासिल करके अस्पताल से अपने घर सकुशल पहुंचे। आज कश्मीर संभाग से 60 और जम्मू संभाग से 17 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 77 मामलों में से 20 यात्री व 57 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। 


जम्मू कश्मीर में अब तक 1,27,191 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 52,130 जम्मू संभाग और 75,061 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 859 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 175 और कश्मीर संभाग में 684 मामले एक्टिव हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,24,367कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 51,226 और कश्मीर संभाग से 73,141 रोगी ठीक हुए हैं। आज 87 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 69 और जम्मू संभाग से 18 लोग स्वस्थ हुए हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 54,36,662 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 53,09,471 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 13,62,665 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 31,836 लोगों को रखा गया है और 859 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 1,17,550 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 12,10,455 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है।

 
अब तक 1965 ने तोड़ा दम
अब तक जम्मू संभाग से 729 और कश्मीर संभाग से 1236 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 1965 पहुंच गया है। श्रीनगर में 462, बारामूल्ला में 175, बडग़ाम में 120, पुलवामा में 91, कुपवाड़ा में 97, अनंतनाग में 88, बांदीपुरा में 62, गांदरबल में 47, कुलगाम मे 54, शोपियां में 40 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 377, ऊधमपुर में 57, राजौरी में 55, डोडा में 64, कठुआ में 53, साम्बा में 40, किश्तवाड़ में 22, पुंछ में 24, रामबन में 21 और रियासी में 16 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


11 जिलों से नहीं आया कोई नया मामला
आज सबसे अधिक 36 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू जिले से 13 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 10, बडगाम में 9, पुलवामा में 1, अनंतनाग में 4, राजौरी में 1, डोडा में 1 और कठुआ में 2 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, कुलगाम, शोपियां, ऊधमपुर, साम्बा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी 11 जिलों से कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया। 

जम्मू कश्मीर
1,27,191 कुल केस
859 एक्टिव केस
1,24,367 ठीक हुए
1965 मौतें 
 

Monika Jamwal

Advertising