दक्षिण कश्मीर के बिजबिहाड़ा में आतंकियों का पुलिस काफिले पर ग्रेनेड हमला, पुलिसकर्मी घायल

Wednesday, Jun 15, 2022 - 10:54 PM (IST)

श्रीनगर: आतंकवादियों ने बुधवार रात को पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी पर ग्रेनेड दागा। इस हमले में पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। उसे निकट के अस्पताल में ईलाज के भर्ती किया गया है।


सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising