कुक के बेटे ने किया पिता का सिर गर्व से ऊंचा

Monday, Jun 13, 2016 - 05:24 PM (IST)

देहरादून : मेरे बेटे ने मेरा सिर आज गर्व से ऊंचा कर दिया। मुझे उसकी मेहनत और लगन पर पूरा विश्वास था। इसलिए मैंने हमेशा उसे आगे बढऩे को कहा। इस खुशी का इजहार करने वाले हैं गोपाल सिंह बिष्ट। बिष्ट इंडियन आर्मी में कुक थे। उनका बेटा राजेंद्र इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) का बेस्ट कैडेट चुना गया है। बिष्ट कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर में कुक थे। इस कुक पिता का सपना था कि उनका भी बेटा आर्मी अफसर बने। 

नए बैच के 609 कैडेट्स में राजेंद्र को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर के लिए चुना गया है। आपको बता दें कि ट्रेनिंग में एक्सीलेंट परफार्मेंस देने वाले एक जेंटेलमैन कैडेट को ये ऑनर मिलता है। राजेंद्र को देख पिता गोपाल सिंह की आंखों में आंसू आ गए। राजेंद्र ट्रेनिंग में हर फील्ड में सबसे आगे रहा। चाहे वो फिजिकल फिटनेस, स्टडी, ट्रेनिंग हो या बाकी एक्टीविटीज हों।
 
Advertising