अररिया संसदीय सीट पर विवाद, राजद-कांग्रेस आई आमने-सामने

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 01:17 PM (IST)

पटनाः बिहार के जिले अररिया संसदीय सीट को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच विवाद शुरु हो गया है। दोनों पार्टियां ही इस सीट को किसी भी हाल में गंवाना नहीं चाहती। एक तरफ राजद का कहना है कि यह उनकी सीट है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस सीट पर अपना दावा किया है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और मुझे लगता है कि अररिया लोकसभा सीट कांग्रेस को लड़ना चाहिए। राजद के राष्ट्रीय महासचिव शिवानंद तिवारी का कहना है कि राजद ने यहां तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। इस कारण अररिया राजद की स्वाभाविक सीट है।

बता दें कि तस्लीमुद्दीन का निधन 17 सितंबर को हो गया था। उनके निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव होना मुमकिन है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News