हार की बौखलाहट में बिगड़े गिरिराज के बोल, कहा- आतंकवादियों का गढ़ बन जाएगा अररिया

punjabkesari.in Thursday, Mar 15, 2018 - 03:11 PM (IST)

पटनाः बिहार उपचुनाव में राजद ने अररिया लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान जारी किया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि अररिया आतंकवादियों का गढ़ बन जाएगा। उन्होंने कहा कि अररिया केवल सीमावर्ती इलाका नहीं केवल नेपाल और बंगाल से जुड़ा नहीं है। एक कंट्टरपंथी विचारधारा को उन्होंने जन्म दिया है यह बिहार के लिए नहीं पूरे देश के लिए खतरा होगा। अररिया आतंकवादियों का गढ़ बन जाएगा।

बता दें कि अररिया उपचुनाव से पहले  भाजपा नेता नित्यानंद राय ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर जिले में राजद प्रत्याशी जीतते हैं तो यह क्षेत्र आईएसआईएस का अड़्डा बन जाएगा। इस बयान के चलते नित्यानंद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News