भाजपा सांसद रूपा गांगुली का विवादित बयान, कहा- पश्चिम बंगाल हिंदुओं के लिए बना

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 07:23 PM (IST)

नेशनल डेस्कः बीजेपी की राज्यसभा सांसद और पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूपा गांगुली के बयान से राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद पश्चिम बंगाल का गठन हिंदुओं के लिए किया गया था। उन्होंने उक्त बातें एक पत्रकार वार्ता में कही।

रूपा ने कहा कि भारत के विभाजन के वक्त पाकिस्तान और बांग्लादेश का गठन मुसलमानों के लिए किया गया था, जबकि भारत का हिस्सा बंगाल का गठन बांग्लादेश से लौटने वाले हिंदुओं के लिए किया गया था। बता दें कि पत्रकारों ने उनसे प्रस्तावित नागरिकता संसोधन विधेयक के इस प्रावधान पर उनकी राय जाननी चाही थी कि हिंदू शरणार्थी हैं, जबकि मुस्लिम घुसपैठिए।

इसी के जवाब में सांसद ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत में पैदा होने या बचपन से यहां रहने वाले, भले ही मुसलमान क्यों न हों, उन्हें नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। इससे पहले बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने कहा था कि देश को धर्मशाला नहीं बनने दिया जा सकता और साल 2019 के आम चुनाव बाद पूरे देश में एनआरसी लागू किया जाएगा।

माथुर ने कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या से पूरा देश परेशान है। दूसरी ओर एनआरसी पर जारी विवाद के बीच प्रदेश कांग्रेस ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा पर इस मुद्दे पर आम लोगों को गुमराह कर संकीर्ण मानसिकता वाली राजनीति करने का आरोप लगाया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News