यहां शुरू हुआ दुनिया के सबसे लंबे पुल का निर्माण

Thursday, Jul 20, 2017 - 02:18 PM (IST)

पटनाः बिहार की राजधानी में गंगा नदी पर बनने वाले दुनिया के सबसे लंबे सिक्सलेन पुल का निर्माण शुरू हो गया है। निगम के अनुसार पुल निर्माण का काम 4 वर्षों में पूरा हो जायेगा। यह दुनिया में किसी भी नदी पर बनने वाला पहला सबसे लंबा सिक्सलेन पुल होगा। इस पुल की लंबाई 9.76 किमी है। अभी तक देश में सबसे लंबा पुल असम-अरुणाचल प्रदेश को जोडऩे वाला ब्रह्मपुत्र पुल है। इसके निर्माण में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।

यह परियोजना 10 फरवरी, 2016 को तय की गई थी। इसके अनुसार 2020 तक पुल का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। इसमें कुल 67 पायों का निर्माण किया जाना है। पुल के निर्माण के लिए जमीन ना मिलने के कारण इस काम में देरी हो गई है। अभी एजेंसी को 186 एकड़ जमीन दी जा चुकी है। पुल निर्माण विभाग के अनुसार इसमें कुल पांच हजार करोड़ की लागत होगी।

Advertising