मुंबई:संजय निरुपम की कार्यशैली से प्रमुख कांग्रेसी नेता चुनाव प्रचार से हटे

Saturday, Feb 04, 2017 - 11:43 PM (IST)

मुंबई : बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी)चुनावों से पहले मुंबई में कांग्रेस को उस समय झटका लगा जब प्रमुख नेता पार्टी की शहर इकाई के प्रमुख संजय निरुपम की ‘‘कामकाज की शैली’’ का कथित रूप से विरोध करते हुए प्रचार अभियान से हट गये। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘जिस तरह से टिकट बांटी गई उससे नेता और कार्यकर्ताओं में असंतोष है।

पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने केन्द्रीय नेतृत्व को प्रचार में भागेदारी में अपनी अक्षमता जाहिर की है।’’ कल पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने भी प्रचार से हटते हुए कहा था कि निरुपम को उनकी जरूरत नहीं है और वह पार्टी उम्मीदवारों के लिए मुंबई से बाहर यात्रा करेंगे।  मुंबई कांग्रेस प्रमुख कल उत्तरी मुंबई के मालवानी क्षेत्र में पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करेंगे। 

Advertising