The Mummy returns: कांग्रेस के हाईवोल्टेज ड्रामे पर लोगों ने कुछ यूं ली चुटकी

Sunday, Aug 11, 2019 - 11:57 AM (IST)

नेशनल डेस्क: करीब ढाई महीने तक बिना अध्यक्ष के रही कांग्रेस को आखिरकार  नया अध्यक्ष मिल ही गया। कांग्रेस की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया तो वहीं, राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। हालांकि अध्यक्ष के​ लिए पार्टी में खूब हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

जहां एक तरफ राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े रहे तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हे मनाने में जुटे रहे। कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में नाम तो कई उछले लेकिन गांधी परिवार कहां सत्ता छोड़ने वाला था। सोनिया गांधी को अध्यक्ष की कमान सौंपते ही कांग्रेस पर हमलों का दौर शुरू हो गया 

भाजपा से लेकर आम जन गांधी परिवार को घेरने का मौका नहीं छोड़ना चाहते । ट्विटर पर भी #CongressKaFamilyDrama टॉप ट्रेंड कर रहा है जहां लोग The Mummy returns कहकर तंज कस रहे हैं। देखिए कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर लोगों की क्या है प्रतिक्रिया:-

 

 

 

 

 

 

 

vasudha

Advertising