कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे की तस्वीर पर पोती कालिख

Sunday, May 20, 2018 - 01:56 PM (IST)

इटारसी : कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिरने का जश्न मना रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे की तस्वीर पर स्याही फेंकी और महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए। दरअसल जयस्तम्भ चौक पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा द्वारा नाथूराम गोडसे की जयंती मनाई जा रही थी। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता कर्नाटक में येदियुरप्पा की सरकार गिरने पर जश्न मना रहे थे। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं का चौक पर आमना-सामना हो गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के लोगों को खदेड़ कर नाथूराम गोडसे की तस्वीर पर कालिख पोत दी और चौक का जल से धोकर शुद्धिकरण किया गया। इस पूरे घटनाक्रम में हिंदू महासभा के पदाधिकारी और कांग्रेसियों पर भी काली स्याही के छींटे पड़े।

kamal

Advertising