आजाद की बेबाकी पर बिफरे कांग्रेसी, पुतला फूंककर जताई नाराजगी वापस

Tuesday, Mar 02, 2021 - 07:24 PM (IST)

जम्मू: गुलाम नबी आजाद के मोदी बखानसे कांग्रेस नाराज हो गई है। कांग्रेस की नाराजगी अब सड़कों पर भी साफ नजर आने लगी है। कांग्रेसियों ने गुलाम नबी आजाद के जम्मू आवास के बाहर उनका पुतला जलाया और नारेबाजी की।


ऐसा पहली बार हुआ है कि कांग्रेस वर्कर अपने ही किसी नेता के खिलाफ इस तरह से भड़के हों और उसका पुतला जताया हो। वर्करों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम पर आरोप लगाया है कि वो पार्टी कोतोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यही नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाई कमान से अपील की हे कि वो आजाद से उनकी आजादी छीन ले अर्थात उनके अधिकार वापस ले। आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेसके इस दिग्गज नेता ने पीएम मोदी को बेहत्तर नेता कहा था।
 

Monika Jamwal

Advertising