निकाय उपचुनाव में कांग्रेस रही विजयी

Friday, Oct 06, 2017 - 04:01 PM (IST)

जयपुर: राजस्थान के जयपुर नगर निगम एवं दो नगरपालिकाओं में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने सफलता प्राप्त की है जबकि राज्य में सत्ताधीन होने के बाद भी भाजपा एक स्थान पर ही विजय प्राप्त कर सकी है। जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 76 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के इकरामुद्दीन ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के अशोक अग्रवाल को पांच हजार से अधिक मतों से मात दी है।

इसी तरह टोंक के मालपुरा नगर पालिका उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा जैन ने भाजपा की उम्मीदवार रिंकू जैन को चौबीस मतों से हराकर जीत हासिल की है। उधर सीकर जिले की लोसल नगरपालिका में वार्ड संख्या चौबीस के उपचुनाव में भाजपा के मदनलाल ने विजयी रहे। श्री मदनलाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कुमार को 117 मतों से हराया।  

राज्य में अजमेर एवं अलवर में संभावित लोकसभा उपचुनाव तथा भीलवाड़ा जिले में मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव के बाद अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फिर से अपनी प्रतिष्ठा कायम करने का प्रयास कर रही कांग्रेस के लिए यह जीत एक संबल देने वाली मानी जा रही हैं। हालांकि दोनों प्रमुख पार्टियों की नजर विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनाव पर टिकी हुई हैं।

Advertising