कांग्रेस जीतेगी उपचुनाव,भाजपा शासन से जनता परेशान: सिद्धारमैया

Saturday, Oct 09, 2021 - 09:26 PM (IST)

बेंगलुरुः कर्नाटक के विपक्ष नेता सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक में उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी क्योंकि जनता अब केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार से तंग आ चुकी है। उन्होंने पत्रकारों से कहा,‘‘ कांग्रेस सिंदगी और हनागल दोनों सीटों पर उपचुनाव जीतेगी, क्योंकि आम लोग अब केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के शासन से तंग आ गये हैं। उनकी स्थिति बदतर हो गई है। भाजपा सरकार निर्दयता से चीजों के दाम बढ़ा रही है।'' 

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में सरकार द्वारा कोई विकास का काम नहीं किया गया है। सिद्धारमैया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उपचुनाव के नतीजे विधानसभा चुनाव का भविष्य तय नहीं करेगा लेकिन इसके नतीजे से सरकार के प्रति लोगों का मत जरूर बाहर आयेगा। उन्होंने जनता दल (एस) द्वारा दोनों सीटों पर अल्पसंख्यक उम्मीदवार को उतारे जाने को लेकर कहा कि इससे साफ जाहिर है कि मुस्लिम वोटों को बांट कर वह भाजपा को जिताने में मदद करना चाहती है। 

Pardeep

Advertising