प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, UP विधानसभा चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस

Tuesday, Oct 19, 2021 - 02:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेस में ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी 40 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। प्रियंका ने कांग्रेस की तरफ से नारा दिया कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'।

 

प्रियंका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने आवेदन पत्र मांगे हुए हैं और अगले महीने की 15 तारीख तक टिकट के लिए आवेदन किया जा सकता है। प्रियंका ने कहा कि मेरा बस चलता तो मैं 40 की जगह 50 फीसदी टिकट महिलाओं को ही देती। प्रियंका ने कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाएं राजनीति में पूरी तरह से सत्ता में भागीदार बनें। प्रियंका ने कहा कि महिलाएं राजनीति में आइए, आगे आइए। कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए टिकट में आरक्षण दिया जाएगा। प्रियंका ने कहा कि अगर यूपी में बदलाव का सपना देख रहे हो और देश को विकास की ओर आगे ले जाना है तो महिलाओं को आगे आना होगा। महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी।

Seema Sharma

Advertising