राहुल गांधी के बचाव में आई कांग्रेस, कहा- वह नहीं देंगे इस्तीफा

Saturday, May 25, 2019 - 10:31 AM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गयी हैं।  वहीं इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम उनके बचाव में आते हुए कहा कि राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है। 


संजय निरुपम ने कह कि कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्होंपे शनिवार को ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हम बहादुरी से चुनाव लड़े। नि:संदेह उन्होंने बहुत मेहनत की। हमारी बदकिस्मती थी कि हम हार गए। उन्हें इस्तीफा क्यों देना चाहिए? उन्हें पार्टी का नेतृत्व करते रहना चाहिए। हम उनके नेतृत्व में लड़ेंगे और जल्द ही वापस आएंगे। 


बता दें कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति की शनिवार सुबह बुलाई गई बैठक में राहुल गांधी अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। वीरवार को लोकसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद ही कहा जाने लगा था कि उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है, हालांकि पार्टीने इसे खारिज कर दिया था।  

 

राहुल गांधी ने दिसम्बर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला था और उसके बाद पार्टी ने कर्नाटक में जनता दल एस के साथ तथा तीन राज्यों में अपने दम पर पार्टी ने सरकार बनाई थी। उनके कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला आम चुनाव है।  इस बीच पार्टी की करारी हार को देखते हुए कुछ प्रदेश अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे देने की पेशकश की है। कांग्रेस के जिन पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने की पेशकश की है उनमें कर्नाटक चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एच. के. पाटिल, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक तथा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर प्रमुख हैं। 

vasudha

Advertising