जम्मू से लखनपुर टोल प्लाजा स्थापित किया तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

Friday, Jul 26, 2019 - 06:51 PM (IST)

कठुआ  :  जम्मू से लखनपुर तक दो टोल प्लाजा लगाए जाने संबंधी प्रस्ताव का कांग्रेस ने विरोध किया है। इसी को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डोगरा ने कहा कि हाइवे पर नेशनल हाइवे अथारिटी को टोल प्लाजा नहीं लगाने दिया जाएगा। इससे पहले सेहस्वां में टोल प्लाजा लगाया गया था जिसका विरोध करते हुए लोगों ने उसे बंद करवा दिया था अब केंद्र सरकार लोगों को टोल प्लाजा की सौगात दे रहा है जिसका सबसे ज्यादा असर कठुआ के लोगों को होगा। महंगाई की दर भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध करती है और अगर ऐसा प्रयास भी किया गया तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। 
  
 

Monika Jamwal

Advertising