येदियुरप्पा के इस्तीफे पर कांग्रेस खुश, मनाया जीत का जश्न

Saturday, May 19, 2018 - 08:54 PM (IST)

कठुआ : कनार्टक में कांग्रेस की जीत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जगहों पर जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस ने कर्नाटका में येदियुरप्पाा द्वारा फलोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा दिए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। कठुआ में जीत को लेकर मिठाईयां बांटते कांग्रेस के संगठन सचिव पंकज डोगरा ने भाजपा को अचडऩ पैदा करने के लिए जमकर कोसा। भाजपा की आलोचना करते हुए डोगरा ने कहा कि भगवा पार्टी आखिर कितनी चाले चलेगी।

उन्होंने कहा कि ढाई दिन की सरकार बनाने के लिए येदियुरप्पा को ढाई अरब का प्रलोभन दिया लेकिन मुबारकबाद है उन विधायकों को जिन्होंने किसी भी प्रलोभन में ना आकर धर्मनिर्पेक्षता का सबूत देते हुए स्वच्छ लोकतंत्रिक परंपराओं का निवार्हन किया। वहां पर जिस तरह से भाजपा के प्रलोभनों को मात मिली है उससे भाजपा को सीख लेनी चाहिए। 

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू
उन्होंने कहा कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और पूरा देश 2019 के लोकसभा चुनावों का इंतजार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त मोदी सरकार व इनके मुखिया अमित शाह को करार जबाब देने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर गिरधारी लाल चलोत्रा ने कहा कि सीमा के हालात बेहद नाजुक है लेकिन जम्मू यात्रा पर आए प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार भी सीमांत ग्रामीणों की सुध नहीं ली। यह शर्मनाक है कि प्रधाानमंत्री मोदी ने आज ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। इस अवसर पर युवा कंाग्रेस के प्रदेश महासचिव परमजीत सिंह पम्मा, राम चंद, सतपाल भंडारी, पवन शर्मा, रविंदर पाल सिंह नीटू, विकास महाजन, राकेश सिंह, कूलभूषण शर्मा, करण सिंह, आदि शामिल थे। 

लोकतंत्र की जीत
वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के फ्लोर टेस्ट से पहले कदम उठाने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लोकतंत्र को बचाया गया है और यह लोकतंत्र की जीत है। सुभाष गुप्ता ने कहा कि वह कर्नाटक के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं और हमारे सभी पार्टी नेताओं को विशेष रूप से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, एआईसीसी अध्यक्ष राहुल गांधी, विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री और एआईसीसी के महासचिव अशोक गहलोत के प्रयासों से ही कर्नाटक में जीत हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों की इच्छा का अपमान नहीं किया जा सकता है। पीएम मोदी यह जानने के बावजूद कि भाजपा को बहुमत नहीं मिला, और 104 सीटों के साथ वह सत्ता में हनीं आ सकते हैं फिर भी इतनी जोड़ तोड़ की कोशिाश उनको शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही, एआईसीसी अध्यक्ष राहुल गांधी खुलेआम कह रहे थे कि कैसे प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में विधायकों की खरीद फरोख को अधिकृत किया है। गुप्ता ने कहा, अहंकार की सीमाएं हैं और भाजपा को इस प्रकरण से एक बड़ा सबक सीखने को मिला है।  

ढोल की थाप पर मनाया जश्र
वहीं, हीरानगर मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनायाा। इस अवसर पर पार्टी के राजीव गुप्ता, जुगल किशोर बाली, अनंत राम डोगरा, परवीन भगत, विनय शर्मा, अशोक कुमार, बंटी शर्मााा, सतपाल, कौशल कुमार समेत कई अन्य कार्यक्र्ता शामिल थे। जबकि कठुआ के पारलीवंड क्षेत्र में भी युवा नेता पंकज शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जीत का जश्न मनाया। पंकज शर्मा ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है और लोगों ने साबित किया है कि भाजापा के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।

Monika Jamwal

Advertising