प्रियंका पर फिल्ममेकर का हमला, कहा- ''जो संसद में 33 फीसदी आरक्षण नहीं दिला पाई, वो 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दे रही है''

Wednesday, Oct 20, 2021 - 12:39 PM (IST)

मुंबईः उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ऐलान किया कि इस बार 40 फीसद सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारेगी वहीं, इस पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने तंज कसते हुए प्रियंका गांधी पर निशाना साथा। 
 

सोनिया गांधी महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण नहीं दिला पाई और...
कांग्रेस की इस घोषणा पर अशोक पंडित ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर अपनी भड़ास निकालते हुए  कहा कि कांग्रेस मतलब छलावा। अशोक पंडित ने इस बाबत ट्वीट किया- सोनिया गांधी महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण नहीं दिला पाई। अब प्रियंका गांधी यूपी में 40% महिलाओं को टिकट देने का वादा कर रही हैं। 


इतना ही नहीं अशोक पंडित ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि  जो हरीश रावत उत्तराखंड में अपनी सत्ता नहीं बचा पाए वो पंजाब में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को भटका हुआ आदमी कह रहे है। अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में कांग्रसे के ट्विटर हैंडल को भी टैग किया।
 

गौरतलब है कि कांग्रेस के यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात पर बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस की पूर्व नेता रीता बहुगुणा ने हमला बोला। मायावती ने कहा था कि कहना कुछ व करना कुछ कांग्रेस का स्वभाव है, जो उसकी नीयत व नीति पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है। वहीं दूसरी तरफ,  रीता बहुगुणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटों पर महिलाओं को टिकट देने की कांग्रेस की घोषणा सिर्फ ‘शोशेबाजी’ है।

Anu Malhotra

Advertising