किसानों की समस्या का राजनीतिकरण कर रही कांग्रेस : नायडू

Wednesday, Jun 07, 2017 - 04:32 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कांग्रेस पर मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों को उकसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस द्वारा हथियाया जा रहा है। अन्य चीजों समेत अपने उत्पादों पर उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर इलाके के किसान एक जून से प्रदर्शन कर रहे हैं। नायडू ने कहा कि राज्य में जो कुछ भी घट रहा है वह बेहद दुखद है जो भारत का सबसे शांतिपूर्ण राज्य रहा है। राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार का राजनीतिक रूप से मुकाबला करने में नाकाम रहने के बाद कांग्रेस अब किसानों की समस्याओं का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सभी मोर्चो पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से रहा है और चौहान भाजपा के सबसे बेहतर मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पहलों के चलते ही देश के 20 प्रतिशत किसान मध्य प्रदेश में हैं। उन्हें जमीन और बिजली उपलब्ध कराई गई है। इसी कारण उनका उत्पादन बढ़ा है।

Advertising