कांग्रेस का PM मोदी पर निशाना, कहा- बार-बार राष्ट्रपति पद का अपमान कर रहे

Monday, Apr 01, 2024 - 08:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अपमान किया गया जो दलित और आदिवासी समुदायों का भी अपमान है। पार्टी नेता उदित राज ने यह दावा भी किया कि रविवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जब राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म 'भारत रत्न' प्रदान कर रही थीं तो प्रधानमंत्री मोदी बैठे हुए थे जो राष्ट्रपति पद का अपमान है।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ''मोदी सरकार ने पहले भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राष्ट्रपति रहने के दौरान रामनाथ कोविंद का बार-बार अपमान किया। देश का दलित और आदिवासी यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। '' उदित राज ने दावा किया कि भाजपा ने जो 400 पार का नारा दिया है, वह संविधान को खत्म करने के लिए दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर संविधान खत्म हुआ तो जनता से उसके अधिकार छीन लिए जाएंगे।''

Parveen Kumar

Advertising