विधानसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ में प्रचार-प्रसार में पिछड़ी कांग्रेस

Monday, Oct 29, 2018 - 04:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की पहले चरण की 18 सीटो पर प्रचार में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले शुरूआती दौर में कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। भाजपा ने नाम वापसी की तिथि समाप्त होने के बाद 27 अक्टूबर से ही प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अभी तक दूसरे चरण के टिकटों के वितरण में ही उलझी है।

रमन सिंह कर रहे चुनावी सभाएं
भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह 27 अक्टूबर से ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर रहे है,जबकि कांग्रेस के पास प्रचारको का फिलहाल अभी टोटा नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री ने 27 अक्टूबर से आज तक 18 विधानसभा क्षेत्रों मे से 13 जनसभाएं कर चुके है। उन्होने 27 अक्टूबर को कोन्टा,दंतेवाड़ा,बस्तर,नारायणपुर 28 अक्टूबर को कोण्डागांव,बीजापुर, भानुप्रतापपुर, डौण्डी लोहारा,मोहला मानपुर तथा आज 28 अक्टूबर को केशकाल एवं बीजापुर में सभाएं कर चुके है,और शाम तक चित्रकोट एवं जगदलपुर में भी सभाएं करने का उनका कार्यक्रम है। 

भाजपा ने प्रचार की बढ़ाई गति 
केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने जगदलपुर,बिलासपुर एवं रायपुर में कल प्रेस कान्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। भाजपा ने आज प्रचार को और गति दी है। आज चार केन्द्रीय मंत्री अलग अलग जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। राज्य में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज डोगरगढ़, डोगरगांव एवं मुंयमंत्री डा.सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में संबोधित करने का कार्यक्रम है।

vasudha

Advertising