केंद्रीय मंत्री रीजीजू का कांग्रेस पर निशाना, कहा- भारत की सफलता का जश्न मनाना चाहिए

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 11:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज करने के साथ ही केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस से इसका जश्न मनाने और देश की सफलता की कहानियों को कम करके नहीं आंकने को कहा। पृथ्वी विज्ञान मंत्री रिजिजू ने याद किया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने 2022 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा था कि भारत अगले साल यदि पांच प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर हासिल करता है तो वह भाग्यशाली होगा।

रीजीजू ने ट्विटर पर कहा, ‘‘अब भारत ने वित्त वर्ष 2022-23 में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की है। कांग्रेस पार्टी को कम से कम भारत की इस सफलता का जश्न मनाना चाहिए भले ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से परेशानी हो।'' कृषि, विनिर्माण, खनन और निर्माण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश की आर्थिक वृद्धि दर बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 6.1 प्रतिशत रही थी। इसके साथ, पूरे वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News