शशि थरूर का विवादित ट्वीट- देश को बांट रही है हिंदी, हिंदू, हिंदुत्व की विचारधारा

Thursday, Jan 31, 2019 - 06:12 PM (IST)

नई दिल्ली: हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर एक बार फिर विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। थरूर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि हिंदी, हिंदू, हिंदुत्व की विचारधारा देश को बांट रही है। हमें एकता की जरूरत है समानता की नहीं। इसके बाद विरोधियों ने थरूर पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी है।  

दरअसल मोहम्मद जीशान नाम के एक शख्स के ट्वीट पर शशि थरूर ने जवाब दिया था। मोहम्मद जीशान लिखते हैं कि मुंबई में एक इमिग्रेशन अधिकारी ने भारतीय छात्र को इस लिए एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया क्योंकि वो हिंदी नहीं बोल पाया था। 



गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के प्रयागराज कुंभ में डुबकी लगाने को लेकर शशि थरूर की टिप्पणी पर विवाद हो गया था। पिछले मंगलवार को एक ट्वीट में थरूर ने कहा था, आपको गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं, इस संगम में सब नंगे हैं, जय गंगा मैया की। उनकी विवादित टिप्पणी को लेकर पटना के सीजेएम कोर्ट में उनके विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। इस केस में उन्हें हिन्दुओं की भावना को आहत करने का आरोप लगाया गया है।

Anil dev

Advertising