नेहरू की वजह से 'चायवाला' बन सका PM: शशि थरूर

Wednesday, Nov 14, 2018 - 11:08 AM (IST)

नई दिल्ली: हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। थरूर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की वजह से ही आज एक चायवाला प्रधानमंत्री बन सका है। थरूर ने यह बयान पंडित नेहरू पर लिखी अपनी किताब 'नेहरू : द इन्वेंशन ऑफ इंडिया' के पुनर्विमोचन के मौके पर दिया।



इस किताब की लॉन्चिंग के मौके पर आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने सत्ता पक्ष पर हमला बोला और देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने के लिए पंडित नेहरू के योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए शशि थरूर ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि पंडित नेहरू ने अपनी बेटी (इंदिरा गांधी) को अपना उत्तराधिकारी बनाने की कोशिश की। लेकिन यह आरोप बेबुनियाद और फर्जी है। थरूर ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया। थरूर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की वजह से ही आज एक चायवाला प्रधानमंत्री बन सका है।



थरूर ने कहा कि हमने देखा है कि किस तरह से सुनियोजित और प्रायोजित तरीके से सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म से जवाहर लाल नेहरू पर आक्षेप किया जा रहा है। आखिर कुछ लोग उनके महान योगदान को कैसे भूल सकते हैं। 
 

Anil dev

Advertising