अन्ना के आंदोलन पर कांग्रेस का तंज, बोली- अनशन या अभिनय

Saturday, Mar 31, 2018 - 08:17 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस पार्टी ने समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन पर तंज कसा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने सवाल किया कि यह अन्ना का अनशन था या अभिनय। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जिन मांगों को लेकर अन्ना अनशन पर बैठे थे, क्या वह सब पूरी हो गईं।

यूपीेए सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल
यूपीए-2 सरकार के दौरान अन्ना हजारे ने आंदोलन कर पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया था। सूरजेवाला ने अन्ना पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या अन्ना ने सभी मांगे पूरी होने पर अनशन खत्म किया। सभी मांगे पूरी भी हो गईं और देश को कानों-कान खबर तक नहीं।

लोकपाल, लोकायुक्त की नियुक्ति हुई क्या
कांग्रेस ने अन्ना हजारे को उन मांगों की याद दिलाई जिसके लिए वे इस बार दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन कर रहे थे। कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि क्या लोकपाल और लोकायुक्त नियुक्त हो गए। क्या किसानों का कर्जमाफ हो गया और उन्हें फसलों का उचित दाम मिल गया। क्या किसानों की आत्महत्या रुक गई है। 

Yaspal

Advertising