Jharkhand Assembly Election 2024: कांग्रेस ने आधी रात को 21 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, जानें किसको मिला टिकट

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 12:11 AM (IST)

नई दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आधी रात को 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने जामताड़ा से इरफान अंसारी, जलमुंडी से बादल पत्रलेख, पूर्णियाहाट से प्रदीप यादव, महगामा से दीपिका पांडे सिंह, जमशेदपुर वेस्ट से बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर ईस्ट से अजॉय कुमार को उम्मीदवार बनाया है।
PunjabKesari
बता दें कि झारखंड में कांग्रेस 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि जेएमएम 43 सीटों पर चुनावी मैदान में हैं। वहीं, 7 सीटें आरजेडी को दी गई हैं। झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News